मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 188 जोड़े बधे मंगल सूत्र में

राजेन्द्रग्राम

अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के बिजली ग्राऊण्ड में मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह के तहत गुरूवार को सामुहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में कुल 188 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद हिमाद्री 

 सिंह ने समारोह में भाग लिया। उन्होंने नवदंपतियों को उनके भावी दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी धुर्वे,जिला पंचायत सदस्य दरोगा सिंह मरावी,जनपद अध्यक्ष मिथिलेश सिंह मराबी पूर्व विधायक सुदमा सिंह सिंग्राम,नगर परिषद  अमरकंटक अध्यक्ष पार्वती सिंह, नगर परिषद कोतमा व नगर परिषद बिजुरी अध्यक्ष सम्मिलित रहे। अधिकारी व जनप्रतिनिधि,नागरिक काफी संख्या मे उपस्थित रहे। सांसद हिमाद्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के साथ-साथ जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है, जबकि पात्र परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से नागरिकों को अच्छे अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, और उज्ज्वला योजना महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिला रही है।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। पुष्पराजगढ़ सीईओ गणेश पांडे के द्वारा बताया गया कि 49000 की राशि पहले चेक के माध्यम से दिया जाता था लेकिन अब यह राशि 15 दिनों के अंदर वधु के खाते में भेजा जाएगा।

admin

Related Posts

खंडवा के सिंगाजी पावर प्लांट की बड़ी उपलब्धि, ड्राई ऐश डिस्पोजल में रिकॉर्ड

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के खंडवा जिले में स्थापित  सिंगाजी ताप विद्युत गृह ने कुल 210 बल्कर ट्रक ड्राई…

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग की टीम ने जाना बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार

भोपाल स्थानीय निकाय निर्वाचनों में राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा किए गए तकनीकी नवाचारों एवं संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के आधुनिकीकरण का अध्ययन करने के लिये राज्य निर्वाचन आयोग, मध्यप्रदेश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का