18 डीएसपी को मिला एएसपी के पद पर प्रमोशन, छत्तीसगढ़-नारायणपुर के ऐश्वर्य चंद्राकर बने एएसपी

जगदलपुर.

राज्य सरकार ने डीएसपी से एडिश्नल एसपी के पद पर प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया है। डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) व सहायक सेनानी के पद से एडिश्नल एसपी व उप सेनानी के पद पर प्रमोशन आदेश जारी करते हुए नयी जगह पोस्टिंग दी है। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 18 डीएसपी को एडिश्नल एसपी के पद पर प्रमोशन दिया गया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ 18 डीएसपी व सहायक सेनानियों को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत पुलिस अफसरों को नई पदस्थापना भी दी गई हैं। लिस्ट में महासमुंद में पदस्थ डीएसपी कृष्णा कुमार पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य इन्वेस्टीगेशन एजेंसी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। विश्व दीपक त्रिपाठी को अनु, अधिकारी केशलूर जिला बस्तर से बलरामपुर रामानुजगंज का एएसपी बनाया गया है। उदयन बेहार को उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से एएसपी आसूचना शाखा, कांकेर कैम्प पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर। कु. नवनीत कौर एसडीओपी बालोद से मुंगेली का एएसपी बनाया गया है। अमित पटेल सरगुजा डीएसपी को आसूचना शाखा कैम्प बस्तर का एएसपी बनाया गया है। गंगा उपाध्याय सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई से उप सेनानी 8वीं वाहिनी छसबल जिला राजनांदगांव भेजा गया है। ऐश्वर्य कुमार चंद्राकर अनु. अधिकारी बलौदाबाजार भाटापारा से एएसपी आॅप्स नारायणपुर बनाया गया है। नितेश कुमार गौतम उप पुलिस अधीक्षक गैर कानूनी चिटफण्ड एवं वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण प्रकोष्ठ बस्तर संभाग से एसपी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।

admin

Related Posts

एमसीबी जिला: 60 ग्राम पंचायतों ने बाल विवाह मुक्त बनाने में प्राप्त की महत्वपूर्ण उपलब्धि

बाल विवाह मुक्त बनने की राह पर एमसीबी जिला, 60 ग्राम पंचायतों की उल्लेखनीय उपलब्धि एमसीबी जिले में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि सामने आई है।…

बस्तर में शांति और खुशहाली की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सफलता

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ‘आदि परब’ जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को साझा मंच प्रदान करने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे