मध्यप्रदेश के 17 गांव ‘शहर’ में होंगे शामिल ! 156 पेज का मास्टर प्लान तैयार

इटारसी

 मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम शहर विस्तार की योजना 156 पेज में दर्ज है। योजना के मुताबिक पिछले आठ साल में आरएमएस चौराहे की एक सड़क का चौड़ीकरण किया गया। इसके अलावा पुरानी इटारसी में बस स्टैंड निर्माण हुआ है। अन्य कामों की कार्ययोजना पर अभी कोई काम नहीं हुआ। शहर से लगे गांव को जोड़ने में भी कई अड़चनें हैं।

मास्टर प्लान तैयार
नगरपालिका और प्रशासन ने यदि 156 पेज के मास्टर प्लान में शामिल सभी सडक़ों को निर्धारित मापदंड के अनुसार बनाया तो सडक़ों की चौड़ाई 12 से 24 मीटर तक चौड़ी हो जाएंगी। इटारसी के मास्टर प्लान को नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल ने 19 अक्टूबर 2016 को मप्र नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 19(1) के तहत अनुमोदित किया था।

इसके बाद 28 अक्टूबर 2016 को मप्र राजपत्र में सूचना का प्रकाशन भी किया गया। बावजूद इसके अब तक नपा ने इस पर कोई चर्चा नहीं की। यह स्वीकृत मास्टर प्लान कागजों में ही धूल खा रहा था।

प्लान के तहत 17 गांव होने हैं शामिल
शहर विस्तार की योजना के मुताबिक शहर से जुड़े 17 गांव शहर में शामिल होने हैं। जिनका कुल निवेश क्षेत्र 11 हजार 999 हैक्टेयर है। जानकारी के मुताबिक शहरी सीमा क्षेत्र से लगे रैसलपुर, सोनासांवरी, धोखेड़ा, सनखेड़ा, सोमलवाड़ा, घाटली, जुझारपुर, गोंचीतरोंदा, पथरौटा, भट्टी, धुरपन, भीलाखेड़ी, बैंगनिया, बोरतलाई, देहरी, मेहरागांव को शहर में शामिल करना है। जिसमें ग्राम पंचायतों के विरोध का पेंच फंसा हुआ है।

मास्टर प्लान पर काम चल रहा है। बस स्टैंड बनाया जा चुका है। मास्टर प्लान में और कौन-कौन सी चीजें करना है। इसका विस्तार से अध्ययन कर रहे हैं। क्रमबद्ध तरीके से काम होंगे।-पंकज चौरे, अध्यक्ष नपा इटारसी

18 मीटर चौड़ी सड़क बनाई…
रेस्ट हाउस के पास लोनिवि की जमीन पर कब्जा कर दुकानें संचालित की जा रही थी। तहसीलदार ने सभी कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर कहा कि मास्टर प्लान में सांची पार्लर से लेकर नेहरूगंज तक सड़क की चौड़ाई 18 मीटर होना है। जिसके बाद प्रशासन ने सड़क से अतिक्रमण हटा दिया।

इसके साथ ही पुरानी इटारसी ट्रैक्टर स्कीम में बस स्टैंड का काम भी पूरा कराया गया। बरसाती नालों को पत्थर और लोहे के तार से बांधकर पक्का करने के प्लान भी बनाया, जिस पर काम नहीं हुआ है।

प्रस्तावित योजना के मुताबिक स्टेशन से गांधी ग्राउंड तक 22 मीटर, विश्वनाथ टॉकीज से सूरजगंज 12 मीटर, महात्मा गांधी मार्ग जयस्तंभ 15 मीटर, रितुराज टॉकीज से नाला मोहल्ला 18 मीटर, ब्रिज से स्टेशन के आगे तक 24 मीटर, रेलवे स्टेशन से राज टॉकीज के पीछे का मार्ग 12 मीटर चौड़ा होगा। फिलहाल इन सभी सडक़ों की चौड़ाई लगभग आधी है। जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनती है। सूरजगंज रोड से चौपाटी हटाने के बाद यहां दोनों तरफ चार पहिया वाहनों की पार्किंग बन चुकी है।

admin

Related Posts

रिश्वतखोरी पर वार: भोपाल में हाउसिंग बोर्ड का ऑपरेटर 5 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

भोपाल राजधानी के जवाहर चौक स्थित मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग बोर्ड) के कार्यालय में मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: 44 हजार जोड़ों को लाभ, तिथियों का हुआ निर्धारण

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की तिथियों का निर्धारण,  44 हजार जोड़े हो सकेंगे लाभान्वित भोपाल  गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान