एनडीए के कार्यकाल में पैदा हुई 17.9 करोड़ नौकरियां, बीजेपी ने कांग्रेस के उन दावों का किया खंडन

नई दिल्ली
बीजेपी ने कांग्रेस के उन दावों का खंडन किया है, जिसमें ये दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा नहीं हुए हैं। बीजेपी ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के कार्यकाल में एक दशक में केवल 2.9 करोड़ नौकरियां पैदा हुई थी। वहीं, एनडीए के शासनकाल में 17.9 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं, जिसमें से 4.6 करोड़ नौकरियां अकेले वित्त वर्ष 2023-24 में पैदा हुई हैं।

बीजेपी ने राष्‍ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि यूपीए के शासनकाल में बेरोजगारी 4.7 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। वहीं, मोदी सरकार में बेरोजगारी की दर 2017-18 में 5.3 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 3.2 प्रतिशत हो गई है। वहीं, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आधार पर बताया गया कि मोदी सरकार में ग्रामीण बेरोजगारी दर में भी कमी आई है।

बीजेपी ने कहा कि महिला श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) 2017-18 में 23.3 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 37 प्रतिशत हो गई है। इसे 89.8 लाख लखपति दीदियों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से भी समर्थन मिला है, जिसने महिलाओं को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 1 लाख रुपये की वार्षिक घरेलू आय प्राप्त करने का साधन प्रदान किया है।

बीजेपी ने स्टार्टअप इकोसिस्टम में हुए विकास के बारे में बताते हुए कहा कि देश में 2013 में केवल 452 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप थे। 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 1.59 लाख हो गई है और इससे प्रत्यक्ष तौर पर 17.2 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है।
बीजेपी ने कहा कि अकेले नवंबर 2024 में 14.63 लाख नए सदस्य ईपीएफओ से जुड़े हैं, जो दिखाता है कि देश में औपचारिक क्षेत्र बढ़ रहा है।

बीजेपी ने कहा कि स्किल इंडिया के तहत 14 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है और अब पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के तहत अतिरिक्त 1 करोड़ छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये इंटर्नशिप भारत की शीर्ष 500 कंपनियों द्वारा दी जा रही है।
भाजपा ने फैक्टशीट में कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए गए प्रत्येक 1 करोड़ रुपये से अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल क्षेत्रों में 200-250 मेन-ईयर्स का रोजगार पैदा होता है।

admin

Related Posts

ग्राहकों को नहीं होगी परेशानी, 25-26 मई को सामान्य रूप से खुलेंगे बैंक; हड़ताल टली

नई दिल्ली देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक ने बताया कि 25 और 26 मई 2026 को होने…

8th Pay Commission लागू हुआ तो कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? हेल्पर से लेकर सीनियर कर्मचारियों तक का पूरा गणित

नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी कई बड़ी मांग कर रहे हैं. खासकर बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैटक्‍टर और महंगाई भत्ता को लेकर मांगे उठ रही हैं. अगर ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी