16वीं मानसून रिगाटा-2025 चैम्पियनशिप: सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 5 पदक

भोपाल.
हैदराबाद, तेलंगाना में 8 से 14 जून तक आयोजित 16वीं मानसून रिगाटा-2025 नेशनल रैंकिंग जूनियर इवेंट में मध्यप्रदेश सेलिंग स्कूल, भोपाल सहित कुल 9 राज्यों/क्लब के 96 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 7 रैंकिंग एवं 5 नॉन रैंकिग स्पर्धाएं की गई।

प्रतियोगिता में अकादमी के 15 खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड मेडल्स की केटगरी (7 रैंकिंग एवं 5 नॉन रैंकिग) में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 5 पदक अर्जित किये। खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी में प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अकादमी में प्रशिक्षणरत है।

परिणाम
प्रतियोगिता की 29 बालिका वर्ग स्पर्धा में अकादमी की बालिका खिलाड़ी शगुन झा एवं अपर्णा चौधरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता की आई एल सी ए 4 बालिका वर्ग स्पर्धा में अकादमी की खिलाड़ी आस्था पाण्डे ने रजत एवं माहि वर्मा ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसी वर्ग की बालक वर्ग स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी वासु चंद्रवंशी ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के 420 मिक्सड कैटेगरी में अकादमी के पार्थ सिंह चौहान एवं समृद्धि बाथम की जोड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया।a

  • admin

    Related Posts

    समाज परिवर्तन की कुंजी सद्भावना और सेवा: राज्यपाल पटेल

    भोपाल. राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आत्मीय सद्भावना के साथ जरूरतमंद की मदद सच्ची समाज सेवा है। सेवा का भाव सबकी अंतरात्मा में निहित है। उसे अच्छे संस्कारों…

    ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता: मंत्री वर्मा

    भोपाल. राजस्व मंत्री  करण सिंह वर्मा ने कहा है कि ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे लोगों को उपचार के लिये सुविधाएँ सहज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 1 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें