सिंगरौली में 1600 पावर प्लांट के लिए जन सुनवाई के लिए 1500 लोग शामिल, परियोजना को दिया ग्रीन सिग्नल

सिंगरौली
 जिले की माड़ा तहसील में बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड के लिए प्रस्तावित 1600 मेगावाट के विस्तार के लिए एक जनसुनवाई आयोजित हुई। यह जनसुनवाई पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आयोजित हुई थी। रैला गांव में आयोजित इस लोक सुनवाई में परियोजना से प्रभावित चार गांव के 1500 ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने इस परियोजना का खुलकर समर्थन किया।

बंधौरा, खैराही, करसुआलाल और नगवा गांव के अलावा आसपास के गांव रैला, कर्सुआराजा, सुहीरा, अमिलिया, मलगा एवं अन्य गांवों से भी काफी संख्या ग्रामीणों ने इस जनसुनवाई में हिस्सा लिया।

नौकरी और स्वरोजगार मिलने की उम्मीद

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंगरौली द्वारा आयोजित इस लोक सुनवाई में मौजूद परियोजना के आसपास के लोगों ने सामाजिक और आर्थिक विकास के बारे में अपने विचार रखे। उन्होंने संयंत्र विस्तार से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलने के साथ ही बहुत सारे लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावनाओं और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने की उम्मीद जताई।

इस मौके पर अडानी पॉवर की तरफ से स्टेशन हेड प्रमोद बिहारी प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने परियोजना के विस्तार के लिए उठाये जाने वाले पर्यावरणीय उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

जनसुनवाई में लोगों ने जताई खुशी

जन सुनवाई के सफल होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर की। रैला पंचायत के सरपंच सुभाष साह ने कहा कि, 'अडानी ग्रुप की महान एनर्जेन लिमिटेड के आने से हमारे गांव के लोग दिन प्रतिदिन खुशहाल होते जा रहे हैं। गांव की महिलाओं एवं युवाओं को नौकरी के साथ साथ कई स्वरोजगार कार्यों से जोड़ा गया है। अडानी फाउंडेशन की समुदायिक सहभागिता के स्वास्थ्य, शिक्षा आजीविका उन्नयन कार्यक्रमों के द्वारा पास के सभी ग्रामों में लोगों का समुचित विकास हो रहा है।'

जबकि बंधौरा के पूर्व सरपंच आशीष शुक्ला ने कहा कि, 'प्लांट के विस्तार से इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, स्थानीय कुशल श्रमिकों को रोजगार मिलेगा एवं व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।'

1600 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट पर चल रहा काम

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के गांव बंधौरा, नगवा, करसुआलाल और खैराही ग्राम फिलहाल इस कंपनी का एक परिसर मौजूद है। मौजूदा परिसर में 2800 मेगावाट, जिसमें से 1200 मेगावाट अभी चल रहा है, बाकी 1600 मेगावाट अभी निर्माणाधीन है।

इसमें 1600 (2 X 800) मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक जोड़कर, तृतीय चरण के अंतर्गत बंधौरा थर्मल पॉवर प्लांट का विस्तार प्रस्तावित है, जो मौजूदा संयंत्र सीमा के भीतर है। इससे मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में बिजली की मांग में हो रही लगातार वृद्धि को पूरा करने में मदद मिलेगी।

अडानी फाउंडेशन के सहयोग से गांव में हो रहे कार्यक्रम

गौरतलब है कि गांव बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड की दो इकाइयां कुल 1200 मेगावाट की क्षमता संचालित है। सामाजिक सरोकारों के तहत इस क्षेत्र में अडानी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन हो रहा है।

admin

Related Posts

युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय