रेतीले धोरों पर पहुंचे 1152 पशु, राजस्थान-अजमेर में पुष्कर पशु मेले की छाई रौनक

अजमेर.

अजमेर जिले के पुष्कर में लगने वाला अंतरराष्ट्रीय पशु मेला अब परवान चढ़ने लगा है। यूं तो पुष्कर पशु मेले की शुरुआत शनिवार 2 नवंबर से हो गई थी, इसके बाद से लगातार पशुओं की चौकियां लगना शुरू हो गई हैं और रेतीले धोरों पर पशुओं की रौनक देखी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में ऊंट, घोड़े, गाय, भैंस सहित अन्य पशु बिकने के लिए आते हैं। इस बार भी पुष्कर पशु मेले में एक से बढ़कर एक पशु बिकने के लिए आए हैं, जिनकी खरीद-फरोख्त भी शुरू हो गई है।

मेला मैदान पशुओं से गुलजार रहने लगा है, वहीं पशुपालकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहक आएंगे और उनके पशुओं को खरीदेंगे। इसके साथ ही खरीददार भी अपनी पसंद के पशुओं को खरीदने के लिए पुष्कर पहुंच रहे हैं । गंगानगर से आए ऊंट पालक जगदीश ने बताया कि वे पिछले 5 सालों से पुष्कर मेले में आ रहे हैं। इस बार भी वे ऊंट लेकर आए हैं, उनके पास सांचौरी, जैसलमेरी, देशी ऊंट हैं, जो ग्राहकों को पसंद आते हैं। इन ऊंटों की कीमत 25 हजार से ढाई लाख रुपये तक है। उन्होंने अब तक एक दर्जन से अधिक ऊंट बेच दिए हैं। वहीं नोहर के ऊंट पालक सतपाल ने बताया कि वे भी पुष्कर मेले में ऊंट बेचने के लिए आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि मेले में उनके सभी ऊंट बिक जाएंगे। पुष्कर पशु मेले में अब तक 1152 पशुओं की आमद दर्ज की गई है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया ने बताया कि पुष्कर मेले में लगातार पशुओं की आमद जारी है। अब तक यहां 1152 पशु आए हैं, इनमें से 704 राजस्थान से तथा 448 राजस्थान से बाहर के पशु हैं। इन पशुओं में ऊंट वंश के कुल 462 में से 442 राजस्थान के तथा 20 राजस्थान से बाहर के हैं। इसी प्रकार अश्व वंश के कुल 689 पशुओं में से राजस्थान के 261 तथा राजस्थान से बाहर के 428 हैं तथा भैंस वंश की संख्या एक है। उल्लेखनीय है कि धार्मिक मेले की शुरुआत 9 नवंबर से होगी, जिसके अंतर्गत पुष्कर के मेला मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही कार्तिक स्नान के साथ कई धार्मिक आयोजन भी होंगे।

admin

Related Posts

अजमेर पुलिस का बड़ा खुलासा, इलाज के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

अजमेर अजमेर शहर में यूनानी थेरेपी के नाम पर बुजुर्ग से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी डॉक्टर…

जयपुर में अवैध खनन पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

 जयपुर जयपुर जिले में अवैध खनन और विस्फोटक तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। चंदवाजी थाना पुलिस ने त्रिवेणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की