होली से पहले Haldiram के गोदाम से पकड़ी गईं 112 किलो मिलावटी और एक्सपायर्ड मिठाइयाँ

लखनऊ 
 नवाबों के शहर लखनऊ में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. यहां मिलावट और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों पर कड़ा एक्‍शन लिया गया है. इस दौरान यहां एक स्टोरेज वेयरहाउस पर छापेमारी की गई तो इस दौरान 1 क्विंटल 12 किलो एक्सपायर्ड मिठाई बरामद की गईं. यहां तक की टीम ने मौके पर ही एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग को नष्ट कर दिया. हैं ना चौंकाने वाली बात? जी, लेकिन बात और बड़ी है.. क्‍योंकि ये मिठाइयां कहीं और नहीं, बल्कि फैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम (Haldiram) के यहां पाई गईं.

वहीं, अधिकारियों ने छापेमारी में असॉर्टेड पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुजिया के नमूने भी जांच के लिए सील किए हैं. पूरे शहर में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 10,415 किलो मसाले और खोया भी सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 55.91 लाख रुपये आंकी गई है.

ऐशबाग कोल्ड स्टोरेज पर भी कार्रवाई
ऐशबाग स्थित स्वरूप कोल्ड स्टोरेज से 8,499 किलो काली मिर्च और 378 किलो खोया जब्त किया गया. सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए हैं.

महानगर इलाके के ग्लोब कैफे से पनीर और गुजिया के सैंपल लिए गए, जबकि 112 किलो खाद्य सामग्री (करीब 45 हजार रुपये मूल्य) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि त्योहारों और शादियों के सीजन को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिल सकें. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

admin

Related Posts

कपड़ा शोरूम में चोरी: महिला ने 10 हजार के अंडरगारमेंट्स उठाए, पुलिस ने CCTV की मदद से जांच शुरू की

वाराणसी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां तीन महिलाएं एक कपड़े के शोरूम में गईं और वहां लेडीज अंडरगारमेंट्स चुरा लिए। यह पूरी घटना…

होटल में घटना, गर्लफ्रेंड और दवाओं ने लिया जान, शादी की खुशियों में मातम

गुरुग्राम  गुरुग्राम शहर के बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 0 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 1 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा