चिरमिरी से पहलगाम गए 11 पर्यटक सुरक्षित

चिरमिरी से पहलगाम गए 11 पर्यटक सुरक्षित

आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने दी श्रद्धांजलि; सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

चिरमिरी/एमसीबी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को मनेंद्रगढ़ जिले में श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, जिले से कई पर्यटक पहलगाम घूमने गए थे जो अब सुरक्षित है लेकिन उनकी वापसी नहीं हुई है जिसे लेकर परिवार वालों ने चिंता जताई है। चिरमिरी से गर्मी की छुट्टियां मनाने गए चार परिवारों के सदस्य वर्तमान में सुरक्षित हैं। बुधवार को हल्दीबाड़ी यातायात चौक पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान लोगों ने भारत सरकार से इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, बैकुंठपुर में मुस्लिम समुदाय ने कुमार चौक में एक साथ एकत्रित होकर आतंकी हमले की निंदा कर आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

चिरमिरी के नागरिकों ने अपने शहर से गए पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की है। स्थानीय लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि वह पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उन्हें सकुशल घर वापस पहुंचाने में मदद करे।

कश्मीरी व्यापारी ने बचाई जान

मंगलवार को हुए आतंकी हमले में एक कश्मीरी व्यापारी ने छत्तीसगढ़ के 11 लोगों की जान बचाई। चिरमिरी के 11 पर्यटक जो घूमने गए थे, वो भी हमले के वक्त वहीं पहलगाम में मौजूद थे।
इनमें भाजपा पार्षद पूर्वा स्थापक, पूर्व पार्षद शिवांश जैन समेत 3 बच्चे भी शामिल थे। शिवांश जैन ने बताया कि भू-स्खलन के कारण सड़क पर जाम लगा था। सड़क के दोनों तरफ पर्यटकों की भीड़ थी। अचानक फायरिंग शुरू हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
स्थानीय कश्मीरी व्यापारी नजाकत अली ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। नजाकत हर साल सर्दियों में चिरमिरी आकर गर्म कपड़े बेचते हैं। पर्यटक उन्हीं के साथ पहलगाम के आस-पास घूम रहे थे।

  • admin

    Related Posts

    राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बोले- डिजिटल ऋण पुस्तिका राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी, सशक्त और नागरिक-केन्द्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम

    पारदर्शी और तकनीक-सक्षम राजस्व व्यवस्था की ओर ऐतिहासिक कदम रायपुर,      छत्तीसगढ़ में आज डिजिटल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा…

    राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने नागरिकों के हितों से जुड़ी भू-अभिलेख पुस्तकों का किया विमोचन

    रायपुर  राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने आज निवास कार्यालय में भू-अभिलेख नियमावली भाग 1 से 4 पुस्तक का विमोचन किया। उमेश पटेल और  कांत वर्मा द्वारा लिखित इस पुस्तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता