सीवरेज परियोजना से शाजापुर में शत-प्रतिशत घरों को जोड़ा गया

भोपाल
प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए चयनित नगरीय निकायों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग विश्व बैंक की मदद से सीवरेज सिस्टम विकसित कर रहा है। शाजापुर में सीवरेज कनेक्शन के लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। यहाँ 13 हजार 260 घरों को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ दिया गया है।

प्रदेश के शाजापुर जिले की दो छात्राओं ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता की नई मिसाल पेश की है। सीएम राइज स्कूल शाजापुर की सोनाक्षी और साक्षी सूर्यवंशी ने भोपाल में हुई राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेकर साबित किया कि उम्र महज एक संख्या है, जब बात समाज और पर्यावरण की बेहतरी के लिए कुछ कर दिखाने की हो, तो च्चे भी इस अहम मुद्दे में पीछे नहीं हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इनकी प्रस्तुति का विषय था ‘‘स्मार्ट सीवेज फ़ॉर सिविलाइज़्ड सोसाइटी‘ एक ऐसा मुद्दा, जो सीधे तौर पर हमारे स्वास्थ्य स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ा है। दोनों छात्राओं ने न सिर्फ नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवपलमेंट कम्पनी द्वारा निर्मित सीवेज प्रबंधन के तकनीकी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि इसे एक बड़े सामाजिक मुद्दे के रूप में समाज के सामने प्रस्तुत किया। शाजापुर की सीवरेज परियोजना विश्व बैंक के सहयोग से संचालित है। यह परियोजना शहर के नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है।

नागरिकों तक सीवरेज परियोजना का लाभ पहुँचाने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने का सार्थक प्रयास किया गया। नुक्कड़ नाटक, महिलाओं की बैठकें, स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार और घर-घर सम्पर्क के प्रयासों ने समाज को प्रेरित किया है। शाजापुर में उभर रही यह सोच दर्शाती है कि जब बच्चों को सही मार्गदर्शन और शिक्षा मिलती है, तो वे समाज में बड़े बदलावों की नींव रख सकते हैं। सोनाक्षी और साक्षी के प्रयासों को न केवल उनके स्कूल और समुदाय में सराहा जा रहा है, बल्कि विश्व बैंक और अन्य संस्थानों द्वारा भी इस पहल को समर्थन मिल रहा है।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

    सिकल सेल उन्मूलन में शामिल हर नागरिक: राज्यपाल पटेल ने सबका साथ–सबका विकास का महत्व बताया

    भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन प्रयासों को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने  आहवान करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?