09467/09468 अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप)

09467/09468 अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप)

भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी

भोपाल

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09467/09468 अहमदाबाद – पटना – अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 09467 अहमदाबाद – पटना ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09467 अहमदाबाद – पटना विशेष ट्रेन दिनांक 12 मई एवं 19 मई 2025 (प्रत्येक सोमवार) को अहमदाबाद स्टेशन से रात्रि 21:05 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 08:20 बजे संत हिरदाराम नगर, 11:05 बजे बीना स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 06:00 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09468 पटना – अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09468 पटना – अहमदाबाद विशेष ट्रेन दिनांक 14 मई एवं 21 मई 2025 (प्रत्येक बुधवार) को प्रातः 09:00 बजे पटना स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 02:40 बजे बीना, 06:30 बजे संत हिरदाराम नगर एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात्रि 20:00 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में अहमदाबाद, नडियाद, छायापुरी (वडोदरा), रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 के माध्यम से गाड़ी की सटीक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। विस्तृत समय-सारणी एवं ठहराव विवरण हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

  • admin

    Related Posts

    बागेश्वरधाम महाशिवरात्रि स्पेशल: लाखों लोग होंगे शामिल, 5 किमी तिरंगा लाइटिंग से सजा भव्य आयोजन

    छतरपुर  छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम एक बार फिर भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को यहां 300…

    भारत के साथ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कड़ी चेतावनी, सूर्या पर निशाना

     नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!